2024 में, भारत में मुसलमानों की जनसंख्या कितनी है? जानिए ताज़ा अपडेट

दोस्तों भारत मे 2023 के शुरू मे मुस्लिमों की जनसंखा 19 करोड़ के पार आँकी जा चुकी है, लेकिन लोकसभा मे पूछे गए सवाल का जवाब हमारे देश की केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जी ने दिया भारत मे 2023 की आखिर मे मुस्लिमों की जनसंख्या 20 करोड़ के पार जा चुकी है।

इस दौरान उन्होंने ये भी बताया है, और उन्होंने साक्षरता दर और श्रम से जुड़े आँकड़े भी साझा किए है, सबसे अहम बात ये है, की भारत आबादी मे दुनिया के दूसरे स्थान पर पहुच चुका है, जिसमे मुस्लिमों की आबादी केवल 20 करोड़ को पार कर चुकी है।

इसके अलावा तृणमूल काँग्रेस के बड़े सांसद माला रॉय की बयानबाजी उन्होंने सवाल खड़ा किया, और उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से तीन सवाल पूछे पहला सवाल ये पूछा क्या आपके पास इस साल का अल्पसंख्यों का कोई डाटा है, की उनकी कितनी आबादी से इस देश मे है।

दूसरा सवाल पूछा या फिर आपके पसमांदा मुस्लिमों का कोई डाटा है, तीसरा सवाल उनका खुद का था जो उन्होंने कहा 31 जुलाई 2023 को पसमांदा मुस्लिम या मुस्लिमों की आर्थिक स्तिथि की कोई भी जानकारी नहीं है।

दोस्तों तो चलिए जानते है, की भारत जैसे बड़े देश मे मुस्लिमों की जनसंख्या कितनी है, जिनको यहाँ अल्पसंख्यक भी कहा जाता है, और आप जानेंगे दुनिया मे मुस्लिमों की जनसंख्या कितनी है।

भारत मे मुस्लिमों की जनसंख्या कितनी है?

भारत में मुस्लिम आबादी दूसरी सबसे बड़ी धार्मिक समूह है, 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में लगभग 17.22 करोड़ मुसलमान हैं। यह भारत की कुल आबादी का लगभग 14.2% हिस्सा है।

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी है, 2011 में यहां 3.84 करोड़ मुसलमान थे। इसके बाद पश्चिम बंगाल (2.47 करोड़) और बिहार (1.92 करोड़) आते हैं।

केरल में 88.73 लाख मुसलमान है, लक्षद्वीप में मुसलमान आबादी का बहुमत है – यहां उनकी हिस्सेदारी 93.15% है, 2011 की तुलना में 2001 में भारत में कुल 13.8 करोड़ मुसलमान थे। दशकीय वृद्धि दर 2001-2011 के दौरान मुस्लिम आबादी की 24.6% रही।

भारत के अलावा, पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी काफी बड़ी मुस्लिम आबादी है, दक्षिण एशिया में कुल मुस्लिम जनसंख्या 40 करोड़ से अधिक है, इस प्रकार भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक समूह हैं और उनकी कुल संख्या 17 करोड़ से अधिक है।

भारत के किस राज्य में, कितनी मुस्लिम आबादी है?

दोस्तों भारत के कुछ राज्य ऐसे है, जिसमे मुस्लिमों की संख्या काफी ज्यादा आँकी गई है, सबसे ज्यादा मुस्लिम संख्या अभी तक जो दी गई है, वो उत्तर प्रदेश की है, जिसमे और सभी राज्यों से सबसे ज्यादा संख्या है, हमने एक चार्ट मे भारत के अलग अलग राज्य मे मुस्लिमों की संख्या दी है।

S. No.राज्य / प्रदेश का नामजनसंख्याप्रतिशत
1.आंध्र प्रदेश (तेलंगाना)80.82 लाख 9.62%
2.अरुणाचल प्रदेश27.05 हजार 1.95%
3.पश्चिम बंगाल2.47 करोड़ 27.01%
4.उत्तराखंड14.07 लाख 13.95
5.उत्तर प्रदेश3.85 करोड़ 19.26%
6.त्रिपुरा3.16 लाख 8.60%
7.तमिलनाडु42.29 लाख 5.86%
8.सिक्किम9.87 हजार 1.62%
9.राजस्थान62.15 लाख 9.07%
10.पंजाब5.35 लाख 1.93%
11.पांडिचेरी75.56 हजार 6.05%
12.ओडिशा9.12 लाख 2.17%
13.नागालैंड48.96 हजार 2.47%
14.मिज़ोरम14.83 हजार 1.35%
15.मेघालय1.30 लाख 4.40%
16.मणिपुर2.40 लाख 8.40%
17.महाराष्ट्र1.30 करोड़ 11.54%
18.मध्य प्रदेश47.74 लाख 6.57%
19.लक्षद्वीप62.27 हजार 96.58
20.केरल88.73 लाख 26.56%
21.कर्नाटक78.93 लाख 12.92%
22.झारखंड47.94 लाख 14.53%
23.जम्मू कश्मीर85.67 लाख 68.31%
24.हिमाचल प्रदेश1.50 लाख 2.18%
25.हरियाणा17.81 लाख 7.03%
26.गुजरात58.47 लाख 9.67%
27.गोवा1.22 लाख 8.33%
28.दिल्ली21.59 लाख 12.86%
29.दमन दीव19.28 हजार 7.92%
30.दादरा नगर हवेली12.92 हजार 3.76%
31.छत्तीसगढ़5.15 लाख 2.02%
32.चंडीगढ़51.44 हजार 4.87%
33.बिहार2.31 करोड़ 17.70%
34.असम1.07 करोड़ 34.22%
35.अंडमान निकोबार द्वीप समूह 32.41 हजार 8.52%

1951 मे भारत मे मुस्लिमों की जनसंख्या कितनी थी?

भारत मे मुस्लिमों की जनसंख्या मे काफी ज्यादा इजाफा हुआ है, 1951 मे पूरे देश की जनसंख्या केवल 36 करोड़ थी, जो अब काफी तेजी से बढ़ रही है, और आज के समय मे बढ़ते हुए भारत देश दुनिया मे दूसरे स्थान पर पहुँच गया है जनसंख्या के मामले मे।

अगर बात करे 1951 मे भारत देश मे मुस्लिमों की जनसंख्या कुल 3.5 करोड़ थी, जो अब 2023 के आखिर मे 20 करोड़ को पार कर चुकी है, और पूरा भारत देश की जनसंख्या 140 करोड़ को भी पर चुकी है।

दुनिया मे मुस्लिमों की आबादी कितनी है?

Muslim World Population
Muslim World Population

दुनिया मे मुस्लिम आबादी कुल 23% आँकी गई है, जो की दूसरी सबसे ज्यादा है, इसके बाद क्रिश्चियन कम्यूनिटी सबसे ज्यादा की आबादी है, विकिपेडिया के अनुसार दुनिया मे लगभग मुस्लिमों की आबादी 180 करोड़ के पार हो चुकी है।

देशमुस्लिम आबादीटोटल जनसंख्यापर्सेन्ट
सऊदी अरब3.40 करोड़ 3.40 करोड़90%
सूडान3.95 करोड़ 4.57 करोड़91%
अल्जीरिया4.12 करोड़ 4.42 करोड़ 99.1%
पाकिस्तान23 करोड़ 23.14 करोड़90%
भारत17.22 करोड़140.76 करोड़14.28%
बांग्लादेश15 करोड़ 16.94 करोड़91.04%
नाइजीरिया9.9 करोड़ 21.34 करोड़50%
मिस्र8.30 करोड़ 10.93 करोड़90%
ईरान8.9 करोड़9 करोड़ 99.4%
तुर्की8.3 करोड़8.48 करोड़99%
इंडोनेशिया22.90 करोड़ 27.38 करोड़87.02%
उज्बेकिस्तान3.49 करोड़3.49 करोड़99%

हमारे चार्ट के अनुसार हमने इसमे मुस्लिमों की जनसंख्या और सभी देशों की पूरी जनसंख्या को दर्शाया है, जिसमे सबसे ज्यादा मुस्लिम की जनसंख्या वही चार्ट मे हमने दर्शाया है।

Conclusion

अगर बात करे पूरी दुनिया की जनसंख्या की तो वर्ल्ड मीटर के अनुसार पूरी दुनिया जनसंख्या 8 अरब को पार कर चुकी है, जिसमे मुस्लिमों की जनसंख्या 180 करोड़ हो चुकी है, आज के समय मे भारत की जनसंख्या की बात की जाए तो 140 करोड़ को भी पार कर चुकी है।

अगर इन 10 सालों में मुसलमानों की जनसंख्या वृद्धि दर 20% होने पर, भारतीय मुसलमानों की जनसंख्या 3.5 करोड़ बढ़ सकता है। अगर 3.5 करोड़ को 17.30 करोड़ जोड़ दिया जाए तो यह जनसंख्या लगभग 20.50 करोड़ हो सकती है।

उम्मीद है, दोस्तों आपने भारत और पूरी दुनिया के मुस्लिमों की जनसंख्या का पोस्ट को पूरा पढ़ा होगा, मैंने अपनी कोशिश से इसकी पूर्ण जानकारी को आपको दिया हूँ, अगर ये पोस्ट अच्छा लगा तो शेयर कीजिए, अन्यथा इससे रिलेटेड कोई डाउट है, तो नीचे कमेन्ट बॉक्स मे मैसेज कीजिए।

Leave a Comment