Inna Lillahi Wa Inna ILayhi Rajioon Meaning & Benefits in Hindi 2024

अस्सलामो अलयकुम दोस्तों आज मै आपको इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन (Inna Lillahi Wa Inna ILayhi Rajioon) के बारे में बताने वाला हूँ की Inna Lillahi Wa Inna ILayhi Rajioon

किसको कहते है ये Inna Lillahi कब पढ़ा जाता है यानि की इसका Meaning तर्जुमा किस तरह किया जाता है। अगर आप भी सीखना चाहते है तो पूरी पोस्ट को पढ़े तो चलिए शुरू करते है।

जब किसी के इंतकाल की खबर मिले तो क्या पढ़ें ?

इस दुनिया की हकीकत ये है कि यहाँ मौजूद हर चीज़ को एक दिन ख़त्म हो जाना है और इंसान जो अशरफ़ुल मख्लूकात है वो भी इससे बच नहीं सकता।

ऐसे ही कभी किसी के इन्तेक़ाल की खबर मिलती है तो हम ग़मज़दा हो जाते हैं क्यूंकि अपनों से दूर होना इंसानों को ग़मगीन कर देता है। इसी तरह कोई अहम् चीज़ इंसान की खो जाती है तो भी वो परेशान हो जाता है और उसे पाने की कोशिश करता है।

इसके लिए एक कुरआन शरीफ में एक वजीफा बताया गया है। जिसको नबी स0अ0ने अपने सहाबा से बताया था और फ़रमाया था कि किसी चीज़ के खोने या जाते रहने पर अगर कोई ये दुआ पढ़े तो अल्लाह तआला उसको उस से बेहतर बदला देते हैं, वो दुआ ये है।

Dua in Hindi: इन्ना लिल लाहि व इन्ना इलैहि रजिऊन

Inna Lillahi Translation: हम तो अल्लाह के है और हम उसी की तरफ लौट कर जाने वाले है।

“और हम तुम्हें कुछ खौफ़ और भूख से और मालों और जानों और फलों की कमी से ज़रुर आज़माएगें और (ऐ रसूल) ऐसे सब्र करने वालों को ख़ुशख़बरी दे दो कि जब उन पर कोई मुसीबत आ पड़ी तो

वह (बेसाख्ता) बोल उठे (Inna Lillahi Wa Inna ILayhi Rajioon) ‘हम तो अल्लाह ही के हैं और हम उसी की तरफ लौट कर जाने वाले हैं’ उन्हीं लोगों पर उनके परवरदिगार की तरफ से इनायतें हैं और रहमत और यही लोग हिदायत याफ्ता है।” [ सुरह बक़रह 2:155-157 ]

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलाही राजिउन की फजीलत

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फरमाया : जब कोई इंसान मरता है, अल्लाह अपने फरिश्तों से पूछता है, ‘क्या तुमने मेरे बंदे की औलाद की ज़िंदगी ले ली? और वो इक़रार करते हुए जवाब देते है।

अल्लाह सुबहानहु वत’आला फिर पूछता है, क्या तुमने उसके दिल के टुकड़े को ले लिया? और वो इक़रार करते हुए जवाब देते है।

उसके बाद फिर अल्लाह पूछता है, मेरे बंदे ने क्या कहा?

वो कहते है उसने आपकी तारीफ की और कहा।

“इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैयही राज़ी’उन”

हम अल्लाह ही के है और हमे अल्लाह ही की तरफ लौट कर जाना है

अल्लाह फरमाता है: मेरे बंदे के लिए जन्नत में एक घर बनाओ और उसका नाम रखो बैतुल ‘हम्द (तारीफ का घर)।

अगर आपके पास समय है तो इसे भी पढ़ सकते है।

Safar ki Dua
Fatiha ka Tarika in Hindi
Nazar Ki Dua
Hasbunallahu Wa Ni Mal Wakeel Dua

Inna Lillahi Wa Inna ILayhi Rajioon कब पढ़ा जाता है

ये दुआ ज़िन्दगी में 2 मौकों पर ज़रूर पढ़ो

  1. जब कोई मुसलमान दुनिया से अलविदा हो जाए

अल्लाह पाक ने हर एक इंसान में जज़्बात और दिलों में दर्द डाला है, ये दर्दमन्द हो जाता है खास तौर पर अपना या कोई जानने वाला इस दुनिया से चला जाता है, तो बड़ा अफ़सोस और ग़म होता है।

  1. जब किसी पर सख्त़ मुसीबत और आफत आन पड़े

कोई मुसलमान अगर किसी सख़्त मुसीबत या आफ़त में मुबतिला हो गया है तो उसे इन हालात की क़तई शिकायत नही करनी चाहिए। बल्कि अस-साबिरून बनकर अल्लाह से दुआ करते रहना चाहिए के अल्लाह उसपर रहम ज़रूर करेगा।

Innalillahiwainnailaihirojiun Meaning

ज्यादातर समय, हम असली सच्चाई को समझने और जानने के बिना कुरआन शरीफ पारा को पढ़ते हैं। इस प्रकार, अगर हम inna lillahi wa inna ilayhi rajioon के अर्थ को गहराई से देखते हैं, तो हमें बड़ी व्याख्या और समझ मिलेगी।

यहां हर शब्द का अर्थ निचे दिया गया है

इन्ना लिल लाहि व इन्ना इलैहि रजिऊन

हम अल्लाह ही के है और हमे अल्लाह ही की तरफ लौट कर जाना है

  • Inna:  meaning Truly, Indeed, surely, verily ‘we’
  • Lillahi:  We belong to Allah
  • Wa Inna: Wa means ‘and’; Inna means ‘indeed, we’
  • Ilayhi: means ‘towards Him’
  • Rajioon: means ‘Return’

Inna Lillahi Wa Inna ILayhi Rajioon in Arabic Text

إِنَّا لِلَّٰهِ وَإِنَّا إِلَيْهِ رَاجِعُونَ

  • Inna Lillahi wa inna ilayhi raji’un (most commonly used).
  • innalillahiwainnailaihirojiun
  • inna lillahi wa inna ilayhi rajioon
  • inna lillahi wa inallah rajioon
  • inna lillahi wa inna ilaihi raji un
  • inna lillahi wa inallah-e-raji’oon
  • ina lilah waina allah rajiun

Inna Lillahi Wa Inna ILayhi Rajioon Full Dua

Inna Lillahi Wa Inna ILayhi Rajioon In Arabic
Inna Lillahi Wa Inna ILayhi Rajioon In Arabic

إِنّا للهِ وَإِنَا إِلَـيْهِ رَاجِِعُـونَ ، اللهُـمِّ اْجُـرْني فِي مُصِـيبَتي، وَاخْلُـفْ لِي خَيْـراً مِنْـها

Inna lillahi wa Inna ilayhi rajioon, Allahumma ajirni fi museebati wakhluf li khayran minha

Inna Lillahi Wa Inna ILayhi Rajioon Video

Source: Youtube

आज का आखिरी बात

इतना तो आप लोग जान गए होंगे Inna Lillahi Wa Inna ILayhi Rajioon दुआ को किसी का इंतेकाल हो जाने पर पढ़ा जाता है, अथवा हमने इस दुआ का पूरा मतलब भी बताया है, इसके अलावा इसको पूर्ण रूप से इंग्लिश मे भी बताया है।

अगर ये पोस्ट अच्छा लगा तो अपने दोस्तों को व्हाट्सप्प और फेसबूक के जरिए साझा कर सकते है, अन्यथा इस पोस्ट से संबंधित कोई डाउट दिख रहा है, तो नीचे कमेन्ट बॉक्स मे मैसेज कर सकते है।

इस पोस्ट को दोस्तों के साथ शेयर करे:
Shakil Ahmad

नमाज़क़ुरान.कॉम एक इस्लामिक वेबसाइट है जो शकील अहमद द्वारा 2021 में शुरू की गई है, ताकि दुनिया भर के लोगो तक ऑथेंटिक इस्लामिक दुआएं, नमाज़, कुरान और हदीस की रौशनी में जानकारी पहुंचाई जा सके।

Leave a Comment