Nazar ki Dua (2024) | Boori Nazar se Bachne ki Dua

अस्सलामो अलैकुम नाजरीन आज हम इस पोस्ट में बताऐंगे Nazar ki Dua के बारे में जिन लोगो को नज़र लगती है उन्हें निचे दिए गए दुआ को आप पढ़ेंगे तो आपको इंशाअल्लाह नज़र नहीं लगेगी और साथ ही Nazar ki Dua का बहुत बड़ी फजीलत है इस पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढ़े और अपने दोस्तों के साथ शेयर करे।

आजकल देखा गया है कि किसी पर नजर का असरात नजर आते हैं, किसी बच्चे पर नजर लग जाना आज कल आम बात हो गई है या फिर किसी के व्यपार पर नजर लगना भी आम बात हो गई है।

ख्वातीन पर भी नजर का होना अक्सर देखा गया है, आज हम आप सभी भाइयों और बहनों को बताने जा रहे हैं कि यह नजर को खत्म कैसे करें या इसके लिए वजीफा क्या होगा।

सबसे पहले हम यह जान लें कि यह नजर होती किन-किन वजह से है। खूबसूरत ख्वातीन, खेलता हुआ बच्चा, शादीशुदा नया जोड़ा, और किसी का अच्छा चलता हुआ व्यापार पर अक्सर लोग नजर लगा देते हैं।

नजर एक बुरी एनर्जी के रूप में देखी जा सकती है जो इंसान को बहुत बीमार कर देती है। इंसान या तो व्यापार में घाटा खा लेता है। और जिस इंसान पर नजर होती है वह बीमार रहने लगता है।

कोई भी काम नहीं बनता भूख प्यास नहीं लगती। तो आज हम उसी नजर को निकालने या उतारने या उसे दूर करने का उपाय या वजीफा बताने जा रहे हैं।

बुरी नज़र, शैतान के हमले, हर जहरीले जानवर से और हर नुकसान पहुँचाने वाली चीज़ों से बचने की दुआ।

Nazar ki Dua | नजर उतारने की दुआ

यदि किसी को बुरी नजर लग गई हो तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस बला को दूर करने के लिए बुरी नजर की दुआ को पढ़ें, जो कुरआन के सहीह अल-बुखारी 3371 में फरमाया गया है।

यह बच्चों पर गंदी और बड़ी से बड़ी बुरी नजर उतारने के लिए आजमाया हुआ नुस्खा है, कुरआने पाक से ली हुई बेहद मुजर्रब आयत है।

यह हदिस इस प्रकार हैः-

इब्ने अब्बास (रजी अल्लाहु अन्हु) से रिवायत है कि, रसूलअल्लाह अल्लाह से हुसैन व हसन (रजी अल्लाहु अन्हु) के लिए तलब किया करते थे और फरमाते थे कि “तुम्हारे बुजुर्ग दादा इब्राहिम (अलैहि सलाम) भी इस्माइल और इस्हाक (अलैहि सलाम) के लिए इन्ही कलीमात के जरिये अल्लाह की पनाह माँगा करते थे।”

निचे इस दुआ को पढ़े

Nazar ki Dua In Arabic
Nazar ki Dua In Arabic

Nazar ki Dua in Arabic

أَعُوذُ بِكَلِمَاتِ اللَّهِ التَّامَّةِ مِنْ كُلِّ شَيْطَانٍ وَهَامَّةٍ وَمِنْ كُلِّ عَيْنٍ لامَّةٍ

Nazar ki Dua in English

“A’oodhu Bikalimatillahi-Tammatti Min Kulli Shaytaanin Wa Hammatin Wamin Kulli ‘Aynin Lammatin.”

Nazar ki Dua in Hindi

अवज़ू बि-कलिमातील्लाही तमात्ति मीन कुल्ली शैतानींन व हम्मातींन वा-मिन कुल्ली अयेनिन लामातिन।

Nazar ki Dua in Meaning

मैं पनाह मांगता हु अल्लाह की पुरे पुरे कलिमात के जरिए, हर शैतान से और हर ज़हरीले जानवर से और हर नुकसान पहुँचाने वाली नज़र-ए-बद्द से।

Main panaah mangta hun Allah ki purey purey kalamat ke jariye, har shaitan se aur har zahreele janwar se aur har nuqsaan pahunchaney waali Nazar-e-Badd se.

इसे 11 बार पढ़कर जिस किसी की नजर उतारनी हो उसपर दम करें। ऐसा जुम्मे की नमाज के बाद लगतार सात दिनों तक इस्तेमाल किया जाना चाहिए। वैसे बच्चा जबतक बुरी नजर से बेअसर नहीं हो जाए तबतक इसे पढ़ें। इसके लिए पहले वजू बनाना जरूरी है।

दुआ को पढ़ने से पहले और आखिर में तीन-तीन मर्तबा दुरूद-ए-पाक को अवश्य पढ़ें। ऐसा करने पर इंशा अल्लाह की मेहरबानी से बुरी नजर से निजात मिल जाती है।

Nazar ki Dua for Babies

कई मर्तबा लोगो के पास क़ुरान शरीफ का इल्म सही से न होने की वजह से Nazar ki Dua नहीं मिलती है| अगर आपको arabic या उर्दू का पूरा इल्म नहीं है तो आप Nazar ki Dua भी हासिल कर सकते है। और दिनभर में एक बार इस दुआ को ज़रूर पढ़े ताकि आप कभी भी किसी बुरी नज़र का शिकार नहीं होंगे

अगर आपको लगता है की आपके कारोबार पर, घर पर या फिर शादी पर किसी ने नज़र लगा दी है और सारी बरकत कम हो गयी है तो आप Nazar ki Dua in Quran का इस्तेमाल करे।

आपको बहुत जल्द इसका फायदा हासिल होगा इंशा अल्लाह जैसे ही आप कसरत से ये दुआ पढ़ेंगे आपकी हर तकलीफ और नज़र से पैदा हुई हर परेशानी हल हो जाएगी।

Nazar ki Dua for Babies in English

“Bismillahi Arqika Min Kulli Shayin Yu’ Zika Min Hasadin Hasidin Wa Kuli Ainin Was Mul Laahi Yash Fika”

21 मर्तबा इस दुआ को पढ़े और जिस किसी को भी नज़र लगी हो उसके ऊपर दम करे। इंशा अल्लाह, बहुत जल्द वो इस परेशानी से बरी हो जायेगा।

Nazar ki Dua in Video

Nazar ki Dua Related Questions

नजर लग जाए तो कौन सी दुआ पढ़नी चाहिए?

यदि किसी को बुरी नजर लग गई हो तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस बला को दूर करने के लिए बुरी नजर की दुआ को पढ़ें, जो कुरआन के सहीह अल-बुखारी 3371 में फरमाया गया है। दुआ को जानने के लिए इस पोस्ट को शुरू से पढ़े।

nazar ki dua with meaning

Main panaah mangta hun Allah ki purey purey kalamat ke jariye, har shaitan se aur har zahreele janwar se aur har nuqsaan pahunchaney waali Nazar-e-Badd se.

आज का आखिरी बात

दोस्तों यकीनन आपको Nazar ki Dua का पोस्ट पढ़कर अच्छा लगा होगा, अथवा आप इसको पढ़कर इसके मतलब को भी जान गए होंगे, मैंने इस लेख मे नजर की दुआ को पूर्ण रूप से बताया हूँ, अथवा नजर उतारने की दुआ को भी बताया हूँ।

अगर ये पोस्ट पढ़कर अच्छा लगा तो अपने दोस्तों को शेयर जरूर करे, अथवा इस इससे रिलेटेड कोई भी डाउट या सवाल है, तो नीचे कमेन्ट बॉक्स मे मैसेज करे।

Read More Related Dua Post:

इस पोस्ट को दोस्तों के साथ शेयर करे:
Shakil Ahmad

नमाज़क़ुरान.कॉम एक इस्लामिक वेबसाइट है जो शकील अहमद द्वारा 2021 में शुरू की गई है, ताकि दुनिया भर के लोगो तक ऑथेंटिक इस्लामिक दुआएं, नमाज़, कुरान और हदीस की रौशनी में जानकारी पहुंचाई जा सके।

Leave a Comment